
आज पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज हरदोई में पी.बी.आर.विज्ञान क्लब (संबद्ध- विज्ञान प्रसार नेटवर्क आफ विज्ञान क्लब, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार) द्वारा ” खेल -खेल में विज्ञान सीखें ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के संयोजक और रसायनशास्त्र के प्रवक्ता श्री प्रदीप नारायण मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों की विज्ञान के प्रति रोचकता व समझ को बढ़ाने के लिए कक्षा व घर पर किए जाने वाले छोटे छोटे प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया साथ में ही विज्ञान का जादू सम्बन्धी विभिन्न क्रियाकलापों व उन चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया।