वीर शिरोमणि योद्धा महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कल नगर पालिका स्थित शहीद उद्यान में सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा के नेतृत्व में समस्त समाजवादी साथियों कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर स्वच्छ हरदोई स्वच्छ उत्तर प्रदेश स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले महाराणा प्रताप के जीवन से आज के नौजवानों को सीख लेने की जरूरत है। महाराणा प्रताप ने देश की आन बान और शान के लिए घास की रोटी खाना मंजूर किया लेकिन देश की अस्मिता और स्वाभिमान की खातिर समझौता नहीं किया ऐसे शूरवीर सदैव वंदनीय रहेंगे। इसी के चलते आज पूर्व संध्या के मौके पर समाजवादियों ने पौधारोपण कर स्वच्छ हरदोई स्वच्छ उत्तर प्रदेश स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
प्रदेश सचिव संजय कश्यप व नि0 जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल ने कहा कि ऐसे वीर योद्धाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महाराणा प्रताप का नाम वीरता और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। हम सबको अपने-अपने घरों में महाराणा प्रताप का चित्र अवश्य लगाना चाहिए और बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना चाहिए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से नि0 जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल, नि0 अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड रामज्ञान गुप्ता, नि0 अध्यक्ष अधिवक्ता सपा चंद्रशेखर पाल, अजय सिंह मोनू, पवन सिंह, अंकित सिंह, परिवेश श्रीवास्तव ‘कुक्कू’, राहुल बाजपेई, विशाल गुप्ता, योगेश वर्मा, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।