आज प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, सरकुलर रोड लखनऊ चुंगी चौराहा हरदोई मे मुख्य अतिथि के रूप मे अनूप तिवारी (जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन हरदोई ) ने केन्द्र का निरीक्षण किया एवं 110 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया |
श्री तिवारी अपने वक्तव्य में कौशल विकास की आज के दौर मे उपयोगिता के बारे मे बोलते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित विभिन योजनाओ के बारे में बताया तथा महेंद्रा स्किल्स के द्वारा इस क्षेत्र मे किये गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया | इस संस्थान से अब तक 1740 विद्यार्थियो ने सीसीटीवी , मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, म्यूच्यूअल फण्ड्स, जी एस टी जैसे कोर्सेज का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया है । जिसमें से 1780 विद्यार्थी सफल रहे एवं 825 विद्यार्थियो की विभिन्न कंपनियों मे संस्थान के द्वारा रोजगार प्रदान किया गया है | इन कोर्सो में अभी भी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं । इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं | इस मौके पर संस्था के कर्मचारी यश शर्मा, संजय शर्मा, शरदेन्दु मिश्रा, नवीन कुमार, चंद भूषण, अद्वितीय सिंह, ओम देव , अशफ़ाक गायत्री , प्रिया आदि मौजूद रहे |