घर में अकेली किशोरी को पाकर अपने साथी के साथ एक युवक उसे बुला करके अपने घर ले गया। जहां पर अपने साथी के सहयोग से किशोरी के साथ दुराचार किया।इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
मामला कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव का है।बताया गया है एक किशोरी अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी बारात में शामिल होने बाहर गए हुए थे।इसी बीच गांव के नरेंद्र अपने साथी रघुवीर के साथ किशोरी के घर पहुंचा जहां पर किशोरी को बर्फ खिलाने के बहाने घर से निकाल ले गया। उसके बाद उसे लेकर अपने घर पहुंचा।आरोप है कि जहां पर राजवीर के सहयोग से नरेंद्र ने उसके साथ दुराचार किया।इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नरेंद्र को पकड़ लिया है।वही पूरी घटना के बारे में पुलिस जांच करने में जुटी है।