कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ ने आज सूचना और प्रसारण मंत्री का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री राठौड़ ने कहा कि मंत्रालय का कार्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत कराना और इन पर आम लोगों की प्रतिक्रिया और राय प्राप्त करना है, ताकि योजनाओं में सुधार किया जा सकें।
प्रधानमंत्री जी और पूरी सरकार इसमें विश्वास रखती है कि किस तरह से सरकार के कामों को और जनता तक ले जाया जाए ताकि सरकार के काम के अंदर कुछ और सुधार करने हो तो उसमें जनता की भी आवाज वापस सरकार के पास आये। यही काम रहता है सूचना प्रसारण का। एक मिल-जुल कर जिम्मेदारी है जिसके अंदर जनता की आवाज बने मीडिया चाहे वह प्रसार भारती हो या कोई प्राइवेट नेटवर्क या चैनल हो।