शिक्षा विभाग से मांगी सूचनायें

कछौना-हरदोई- नगर क्षेत्र निवासी मनमोहन शुक्ल पुत्र मुन्नीलाल शुक्ल ने विकासखंड में संचालित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के बावत पत्र भेज कर निम्न सूचनाएं मांगी है।

मांगी गई सूचनाओं मे विकासखंड मे संचालित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय जो कि प्राथमिक स्तर तक मान्यता प्राप्त है व विद्यालय मे इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं इनका मासिक शुल्क ,परीक्षा शुल्क, प्रवेश शुल्क व अन्य शुल्क लिए जाने संबंधी शासनादेश की प्रति के साथ साथ नगर में खुले नवीन इंटरनेशनल स्कूल में बीते वर्ष गरीब बच्चों को निशुल्क पुस्तकें, निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई गई थी । सहायता प्राप्त बच्चों के आवास का पता स्कूल द्वारा व वर्ष 2018-19में गरीब बच्चों को स्कूल में क्या सुविधाएं दी गई है उनके नाम पता सहित मान्यता प्राप्त स्कूलों में चलाई जा रही कोचिंग क्लासेस सम्बन्धी शासनादेश की मांग खंड शिक्षा अधिकारी से की है वही भेजे गए पत्र में उच्च न्यायालय मद्रास के आदेश का हवाला देते हुए सूचनाएं मांगी हैं उक्त के बाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने बताया कि पत्र मिला है शीघ्र ही सूचनाएं शिकायतकर्ता को उपलब्ध करा दी जाएगी।