खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) पद पर चयनित नवीन कुमार पटेल हेरवल, मल्लावाँ निवासी धनीराम पटेल के कनिष्ठ पुत्र हैं । बचपन से ही कुछ कर गुजरने की ललक रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवीन की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम के आदर्श जन कल्याण जूनियर हाई स्कूल, हेरवल से हुई । वहीं हाई स्कूल (75%) व इंटरमीडिएट(68%) प्रथम श्रेणी में पीबीआर इण्टर कॉलेज, तेरवा, गौसगंज, हरदोई से उत्तीर्ण किया । बीएससी (प्रथम श्रेणी) लखनऊ विश्वविद्यालय और B.Ed फैजाबाद विश्वविद्यालय से किया ।

नवीन पटेल वर्तमान में जनपद हरदोई के ब्लॉक भरावन में प्राथमिक विद्यालय कटियार में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं । माताजी श्रीमती शशि किरन आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के पद पर ब्लॉक फतेहपुर चौरासी, उन्नाव में कार्यरत हैं । बड़े भाई प्रवीण पटेल सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुरा, भरावन में सेवारत हैं । नवीन पटेल की पत्नी भी जनपद लखनऊ में जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद तैनात हैं ।

वर्तमान में लखनऊ में निवास है। पिछले 5 बार PCS mains और दो बार RO mains (समीक्षा अधिकारी) दे चुके है। अभी PCS mains 2020 व RO mains2020का रिजल्ट आना बाकी है। सफलता का श्रेय-ईश्वर व माता पिता के साथ अपने बड़े भाई प्रवीण कुमार, गुरु राजबहादुर (गोसवा-मल्लावां) और विशेष रूप से अपने मित्र दिवाकर व श्रीकृष्ण उपाध्याय को देते हैं, जिन्होंने हमेशा उनके डगमगाते कदमों को कांधे का सहारा देकर साथ दिया। परिवार के लोगों में खुशी के साथ सरोज पटेल, आलोक पटेल, प्रदीप त्रिवेदी, बृजेश अवस्थी, संदीप पटेल, महेश, राम प्रकाश, राम लखन, राहुल सिंह, अजय भरद्वाज आदिक ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।
नवीन पटेल से जब बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर देश व समाज के लिये कुछ करना है और इसके लिये लगातार प्रयासरत भी हूँ । खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती के बाद शिक्षा में नवाचार पर बल देने का प्रयास करूँगा ।