हरदोई: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम यकीन नगर निवासी आदेश (12) पुत्र नरेश प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। पिता के अनुसार गुरुवार शाम को गांव निवासी राममूरत अपना गन्ना मिल पर ले जाने के लिए किराए पर ट्रैक्टर ट्राली लाए थे। चालक ट्राली को खड़ाकर ट्रैक्टर लेकर चला गया। राममूरत के परिजन आधी ट्राली भरने के बाद घर चले आए। इसके बाद गांव के बच्चे वहां पर खेलने के लिए पहुंच गए। खेल-खेल में ट्राली का अगला हिस्सा अचानक नीचे झुक गया। जिसमें आदेश दब गया। उसके साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बाहर निकाला। उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
Related Articles
तालाब में डूबकर दो मासूम बालिकाओं की मौत. नहाने के लिए गयी थी बालिकाएं
July 21, 2018
0
खेत जोतकर जा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने मौत
May 28, 2018
0
जनरेटर के करंट से किशोर टेंट हाउस कर्मी की मौत
July 1, 2018
0