विधवा के साथ की अभद्रता व मारपीट, थाने में की शिकायत

                 कछौना (हरदोई)- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासनी विधवा के साथ संपत्ति को लेकर ससुर, जेठ सहित देवर पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । विधवा ने मारपीट व अभद्रता करने की थाने पर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।
                  शनिवार को समोधा दलेलनगर निवासनी विधवा महिला बबली सिंह पत्नी स्वर्गीय विजेंदर सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए अपने जेठ सत्येन्द्र सिंह सहित ससुर बचान सिंह व देवर भानू के खिलाफ मारपीट सहित संपत्ति कब्जाने को लेकर प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता की माने तो उसके पति कि लगभग 9 माह पूर्व एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी पति के मृत्यु के पश्चात पति के टेंट हाउस के व्यवसाय को पीड़िता ने बाखूबी संभाल लिया । इसी से खफा ससुर जेठ व देवर ने शुक्रवार को पीड़िता के साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया व घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।