पत्नी को धोखा देकर पति कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी पहुची एसपी के पास-पुलिस ने रुकवाया तिलक का प्रोग्राम

-आज था तिलक ।
-गर्भवती है महिला कछौना थाना क्षेत्र का रहने वाला है युवक ।
-चार साल पहले बघौली थाना क्षेत्र की युवती को लुधियाना ले गया था युवक ।
-गर्भवती पत्नी को लुधियाना में बहानेबाजी कर छोड़ आया था युवक।
-किसी तरह भनक लगाने पर पुलिस के पास पहुंची युवती ।


             बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक की दूसरी शादी के अरमानों पे पानी तब फिर गया जब पुलिस ने आज हो रहे तिलक के प्रोग्राम को रुकवा दिया। दरअसल युवक पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा था जिसकी जानकारी के बाद पत्नी के आला अधिकारियों की गुहार पर पुलिस ने तिलक के प्रोग्राम को रुकवा दिया
           पुलिस ऑफिस पहुँची एक महिला पूनम निवासी अरमी थाना बघौली ने एसपी विपिन कुमार मिश्र को ये जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति श्रीकृष्ण 26 पुत्र रामप्रकाश निवासी झरिहाई थाना कछौना आज से चार साल पहले लुधियाना बहला फुसला के ले गया था।आरोप लगाया कि जहाँ उसने उससे शादी कर ली और पति पत्नी के रूप में दोनों रह रहे है। वह अब गर्भवती है तो उसके पति के व्यवहार में बदलाव आ रहा है।
         पत्नी के अनुसार लुधियाना में 23 मई को उसका पति उसे यह कहकर छोड़ आया था कि गांव में झगड़ा हो गया और बहुत जरुरी काम है निपटाकर वापस आ जायेगा।लेकिन जब वह वापस नही आया तो वह उसके घर पहुंच गई तो वह अपने परिजनों के साथ मिलकर उससे झगड़ा करने लगा और गर्भ गिराने की बात कही और दूसरी शादी करने की धमकी भी दी।
           उसे जानकारी लगी कि उसका पति अब दूसरी शादी कर रहा है और 15 जून को ही तिलक है तो वह एसपी के पास पहुंच गई और पूरी आप बीती सुनाई। एसपी ने युवक के तिलक समारोह के रुकवाने के आदेश पुलिस को दिए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि एक पीड़िता ने बताया कि उसका पति आज दूसरी शादी कर रहा है जिसका आज तिलक है , पुलिस ने तुरंत तिलक रुकवाते हुए , पति के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।