पुरानी रंजिश मे पीट पीट कर युवक की हत्या, बाजार जाते समय घात लगाकर किया हमला

                  अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम डांडा मजरा बनी मे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया।
                   जानकारी के अनुसार ग्राम डांडा निवासी राजेश कश्यप (40) वर्ष शुक्रवार की शाम मिश्राखेड़ा की बाजार बाईक से जा रहा था।आरोप है कि रास्ते मे पहले से घात लगाये बैठे ग्राम खसरौल निवासी नीरज मिश्र  व राजा मिश्र और ग्राम मिश्राखेड़ा निवासी सुधीर दीक्षित और एक अज्ञात ने बरगदी मोड़ के पास युवक राजेश कश्यप को घेर कर लोहे के राड से हमला, चाकू से गोदकर डण्डों से पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया।तभी बाजार जा रहे गांव के ही मोनू और लवकुश मौके पर पहुंकर पुलिस को 100 नं. पर सूचना दिया। 100 नं. पहुंची पुलिस ने घायल युवक को भरावन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एम्बुलेन्स से पहुंचाया। हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार कर लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया।इलाज के दौरान ट्रामासेन्टर मे युवक राजेश कश्यप की मौत हो गयी। युवक के पिता रामस्वरूप ने पुरानी रंजिश मे नीरज मिश्र,राजा मिश्र ,सुधीर दीक्षित और एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।इस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र का कहना है का हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।