अनुपस्थिति के बाद भी महिला चिकित्सक ड्यूटी रजिस्टर पर रहती उपस्थित

कछौना- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर तैनात महिला चिकित्सक आए दिन अनुपस्थित रहने को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। कई बार शिकायत होने के बाद भी महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई ना होना उनकी पहुंच व रसूख को बयां करने भर को काफी है।
महिला चिकित्सक के ड्यूटी पर न आने के बाद भी ड्यूटी रजिस्टर पर उपस्थित होना किसी चमत्कार से कम नहीं है कभी कभार ही सीएचसी पर आने के बाद ड्यूटी समय से पहले ही अस्पताल से चले जाना उनके लिए आम बात है। चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना स्वयं बीमार नजर आ रहा है और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेरे साफ़ नजर आ रहे हैं ।