प्री-कास्ट लार्ज कंक्रीट पैनल तकनीक के मॉडल भवन का शुभारंभ

मंत्री, नगर विकास सुरेश खन्ना ने कल प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बनाए जाने वाले प्री-कास्ट लार्ज कंक्रीट पैनल तकनीक के मॉडल भवन का शुभारंभ किया । प्री-कास्ट लार्ज कंक्रीट पैनल तकनीक से निर्मित मॉडल से निर्मित इन मकानों में ईंट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी । ये मकान गुणवत्ता से परिपूर्ण, पर्यावरण फ्रेंडली व भूकंप रोधी होंगे और इनकी लाइफ लगभग 75 वर्ष होगी । इस तकनीक के इस्तेमाल से 3-5 दिन के अंदर टिकाऊ व भूकंप रोधी मकान बनाए जाएंगे । इसकी मजबूती से भी समझौता नहीं होता है ।