श्री सिद्धार्थनाथ सिंह मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कल जन उपयोगी एप्लीकेशन ‘हेल्प मी डियर’ का शुभारंभ किया। एप को राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनोद कुमार आर्या की टीम ने तैयार किया है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से दुर्घटना में मृत अथवा घायल अपरिचित व्यक्ति की फोटो को अपलोड किया जाएगा। जिससे संबंधित व्यक्ति की आसानी से पहचान हो सकेगी। इसके जरिए भीड़ में खोए बच्चों व सामान की भी सूचना मिलेगी।