- नगर पंचायत फतेहगंज, बरेली के अंतर्गत घुघुरू बाबा के तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अवमुक्त 95 लाख रुपये धनराशि की उपयोगिता अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
- देश सरकार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कसया, कुशीनगर के भवन निर्माण के लिए 83.59 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
- सरकार ने औरैया में जनपदीय न्यायालय के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए भूमि खरीदने के लिए 6299.29019 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। आवासीय एवं अनावासीय भवनों के लिए 16.506 हेक्टेयर भूमि का क्रय औरैया के ग्राम ककोर, बुजुर्ग में किया जाना है।
- शहरी क्षेत्रों की अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार के लिए चालू वित्तीय वर्ष में सिद्धार्थनगर की 10 परियोजनाओं के लिए 197.995 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
- कुम्भ मेला-2019 के लिए इलाहाबाद के थाना-दारागंज क्षेत्र के अंतर्गत बख्शीबांध चौकी पर छोटी बैरक के निर्माण के लिए 18 लाख 69 हजार रुपये की धनराशि जारी करने का निर्णय लिया गया है।
- खाद्यान्न सामग्री के वितरण के लिए 4899.66 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। झांसी को 1157.37 लाख, महोबा को 697.31 लाख, मिर्जापुर को 127.90 लाख, ललितपुर को 35.28 और सोनभद्र को 2881.80 लाख रुपये मिलेंगे।