हरदोई– भारत बचाओ आंदोलन को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशित कांग्रेसजनों ने योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यालय पर कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सिंह व नुमाईश चौराहे पर डाक्टर राजीव सिंह ने पुतला जलाया।हालांकि पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सकी तो डंडे से पीटकर आग बुझाई।इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी जिसमें योगी सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।किसान परेशान है।महिलाएं असुरक्षित हैं।संविदाकर्मियों आंदोलनरत हैं।सरकार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों एवं अधिकार मांगने वालों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करके आवाज दबाने का काम कर रही है।ऐसी दमनकारी सरकार के खिलाफ जनता में जमकर आक्रोश है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर योगी सरकार के इशारे पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें सैकड़ों लोग बुरी तरह से जख्मी हुए और योगी सरकार पुलिस के दम पर लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश कर रही है जो की निंदनीय है।मीडिया प्रभारी /महासचिव भुट्टो मिया ने कहा कि यह तानाशाही सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है युवाओं को रोजगार तो नहीं दे सकी लेकिन लाठियांजरूर दे रही है चाहे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों हो चाहे शिक्षकों हो , चाहे रोजगार मागने वाले युवा हो अगर कोई अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करता है उसे लाठियां मिलती हैं।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा योगी सरकार युवाओं को हमेशा छला है, युवाओं व छात्र हितों का हनन किया है यह सरकार जनता के हितों पर नहीं बल्कि पुलिस के दम पर अपनी मनमानी के लिए चलाई जा रही है ऐसे तानाशाही शासक को इस्तीफा दे देना चाहिए योगी का खुद का परिवार तो नहीं है लेकिन दूसरे के बेटों व लड़कों पर अत्याचार करते हुए शर्म नहीं आई इनका यह कृत्य बहुत जल्दी सत्ता से बाहर करेगा क्योंकि पुलिस के दम पर यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकेगी।जिला महासचिव आमिर अहमद ने कहां की योगी सरकार यह तानाशाही रवैया ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा क्योंकि जो सरकार आम लोगों आम जनता का हित नहीं कर सकती उसे सरकार में रहने का कोई हक नहीं।जिला महासचिव ठाकुर गोविंद सिंह सोमवंशी* ने कहा हत्यारी सरकार पहले किसानों की हत्या करती थी अब युवाओ वह महिलाओं पर लाठियां चला रही है यह सरकार महिला विरोधी है और ऐसे नकारात्मक मानसिकता के व्यक्ति को इस्तीफा दे देना चाहिए!
उक्त कार्यक्रम में- बृन्दावन बिहारी महासचिव, पवन गुप्ता ,मुकेश पासी ,राजाराम वर्मा ,गोपाल पांडे ,रामबहोरन ,शिव कुमार गुप्ता टीटू ,आफताब हैदर ,अजय शुक्ला ओमेन्द्र वर्मा ,नवनीत मिश्रा ,रामेंद्र तोमर,गुलफाम, समसूद्दीन,अमिलुदीन, राज वर्मा,सुनील वर्मा,अजय वर्मा ,हर्षित त्रिपाठी, अर्पित त्रिपाठी ,राजू ,तबरेज़ अहमद, शोएबसरफ़राज़ अहमद ,शिव कुमार सिंह इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, नेतम भारती, जिला महासचिव-साधू सिंह, डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, अजीत सिंह चन्देल, सत्यबोध प्रकाश, शशिबाला वर्मा, अनुसूचित विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा,युवा कांग्रेस शाहाबाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, युवा कांग्रेस सचिव दीपेंद्र सिंह, दीप सिंह गौर,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा,आशेष सिंह,आर बी वर्मा,गुलजार अहमद,राजकुमार राजपूत, नसीम खान,ठाकुर प्रसाद, शिवलाल वर्मा आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे।