-पुलिस की पिटाई के बाद महिलाओं ने दरोगा का रिवॉल्वर छीना
-एक मैरिज लान में जमकर वबाल के बाद मारपीट
-बारात में हुए झगड़े में बारातियों के झगड़े को निपटाने गई थी पुलिस
-काफी देर तक चला हंगामा, बाद में कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाकर मैरिज लान की घेराबंदी कर पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता समेत 10 लोगों को किया गिरफ्तार
-2 महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया,पीड़ित दरोगा संजय शर्मा ने कोतवाली शहर में दर्ज कराई रिपोर्ट
-सुरसा थाने में तैनात पैरोकार सुघर सिंह के बेटे की शादी में हुआ बवाल
-दूल्हा व उसका पुलिसकर्मी पिता भी पुलिस की हिरासत में, डकैती का मुकदमा दर्ज सिपाही सस्पेंड
हरदोई– उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह में महिलाओं ने दरोगा को जमकर पीटा और फ़िर दरोगा का रिवॉल्वर भी छीन लिया। हद तो तब हो गयी जब महिलाओं ने ही दरोगा के बिल्ले नोच डाले वह भी पुलिस कर्मी के परिवार की महिलाओं ने ही। फिर क्या था, सूचना मिलते ही जनपद के 6 थानों के सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने मैरिज हाल को घेर लिया और जमकर बारातियों की पिटाई की जिसके बाद रिवाल्वर भी ढूंढ़ निकला। इस मामले में दूल्हे व उसके पुलिस कर्मी पिता समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
आप जिन पुलिस कर्मियों को मैरिज हाल के कैम्पस में देख रहे हैं ये हरदोई का वो घटना स्थल है जहाँ पुलिस का इकबाल ध्वस्त होते हुए लोगो ने देखा है।यहां रात में जमकर जो बवाल हुआ वह अपने आप मे हैरान कर देने वाला है। दरअसल हरदोई के सुरसा थाने के पैरवकार सुघर सिंह के बेटे की शादी थी जो शहर कोतवाली के एक लान से हो रही थी। णशादी के दौरान किसी बात को लेकर नशे में बारातियों में दुल्हन पक्ष के लोगो से मारपीट हो गयी। वबाल इतना बढ़ा की पुलिस को भी बुलाना पड़ा। बारात में मारपीट की सूचना पर कोतवाली शहर के दरोगा संजय शर्मा एक सिपाही लेकर घटना स्थल पर गए।
लेकिन जैसे ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद एक महिला ने दरोगा की गर्दन पकड़ ली और दूसरी महिला ने दरोगा संजय के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।महिलाओं ने दरोगा को न सिर्फ पीटा बल्कि दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर छीन कर गायब कर दिया।इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो सनसनी फैल गयी।मामलर की सूचना पाकर भारी संख्या में शहर कोतवाली पुलिस के साथ करीब 6 थानों का फोर्स मौके पर जा पहुंचा और कैंपस के गेट लॉक करके सैकड़ो पुलिस कर्मियों में रिवॉल्वर ढूंढने में कोई कोर कसर नही छोड़ी। सीओ सिटी ने कुछ बारातियों को पकड़ कर थाने पहुंचवाया।
बिखरा हुआ भोजन , टूटी कुर्सियां और सब कुछ अस्त व्यस्त सामान ये समझने के लिए काफी है कि इस मैदान में कोई जंग लड़ी गयी हो।आपको बताते चले कि बाराती पक्ष में दूल्हे की पिता सुघड़ सिंह हरदोई के ही सुरसा थाने में पैरोकार हैं और ये बवाल मचाने के मास्टर माइंड भी।बाराती पक्ष ने रात 1 बजे हरदोई के वैभव लॉन में जो उत्पात मचाया उसकी वजह नशा ही थी।वधू पक्ष के साथ शुरू हुई मारपीट पुलिस कर्मियों की मारपीट तक पहुंच गई ये अपने आप मे बड़ी दहशत पैदा करने वाली बात थी।दूल्हे के पिता सुघड़ सिंह और दूल्हे समेत कई बारातियों को ।पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मारपीट और सर्विस रिवॉल्वर की लूट के चलते पुलिस ने दोनों महिलाओं को भी हिरासत में लिया है।
हालांकि पुलिस के अथक प्रयासों के बाद दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर और 10 कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन इस घटना से एक बात जरूर समझ मे आई है कि पुलिस का घटता इकबाल जहां एक ओर सरकार को कमजोर कर रही है वही दूसरी ओर आतंक और दहशत पर लगाम कसने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगो को कोतवाली में बंद कर रखा है।