नहर में उतराता मिला अज्ञात शव

            हरदोई– बघौली थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिला।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
           बघौली थाना क्षेत्र निकली शारदा नहर में चुरई पुरवा गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव तैरता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर बघौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक का शव सड़ा गला व निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। शव को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं आम है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु हरदोई भेजा है।