हरदोई– बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती 2019 के चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैैं । इसी के चलते उन्होनें पार्टी के अनुशासन को तोड़ने वालों पर गाज गिराना शुरू कर दिया है। रविवार को बसपा जिलाध्यक्ष मेवाराम गौतम नें जारी की गयी प्रेस रिलीज में लिखा है कि नगर पंचायत माधौगंज के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा को पार्टी अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों मेें शामिल होने के चलतेे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
बसपा जिलाध्ध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि अनुराग मिश्रा पिछले कई महीनों से पार्टी के अनुशासन से बाहर जाकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय थे । जिसकी शिकायत बसपा सुप्रीमो मायावती व प्रदेश अध्यक्ष से की गयी थी । इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें बसपा से निष्कासित किया गया है। बतातें चलें कि अनुराग मिश्रा पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्र के पुत्र है और वह वर्तमान समय में माधौगंज नगर पंचायत के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष हैं। श्री मिश्र 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर बिलग्राम-मल्लावां सीट से चुनाव लड़े थे । जिसमें नजदीकी मुकाबले में वह भाजपा प्रत्याशी विधायक आशीष सिंह आशू से चुनाव हार गए गए थे। बसपा से निष्कासित किये गए बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र के तेज तर्रार बसपा नेता व चेयरमैन अनुराग मिश्रा ने बताया कि उन्हें निष्कासन से सम्बंधित कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नही हुई है।