जान से मारने की नीयत से policeman की motorcycle पर चढ़ाया truck रिपोर्ट दर्ज 

              संडीला (हरदोई)- संडीला कोतवाली कस्बा के अंतर्गत उन्नाव रोड पर एक ट्रक चालक ने सिपाही को जान से मारने की नियत से उसकी मोटरसाइकिल पर ट्रक चढ़ाया सिपाही बाल बाल बचा रिपोर्ट दर्ज।
              सिपाही जगन्नाथ थाना संडीला में कार्यरत है 13 जुलाई को शाम 6:00 बजे बस अड्डा चौराहे पर ड्यूटी लगी थी कि समय लगभग 9:00 बजे रात्रि में ट्रक संख्या यूपी 78 बीटी 5659 के चालक ने सवारी बैठे हुए रिक्शे में टक्कर मार दी और वह उन्नाव की तरफ ट्रक लेकर भागने लगा थाने की 10नंबर कोबरा मोटरसाइकिल यूपी 30 जी 0 318 से पीछा किया तो उसको उन्नाव रोड पर मौरंग मंडी के पास  रोक लिया मोटरसाइकिल को बगल में खड़ी कर थाने चलने के लिए जब जगन्नाथ ने कहा तो अचानक ट्रक चालक ने ट्रक चला दिया तथा जान से मार डालने की नियत से मोटरसाइकिल के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया किसी तरह से कानिस्टेबल जगन्नाथ ने मोटरसाइकिल से कूद कर अपनी जान बचाई ट्रक चालक मोटरसाइकिल को कुचल कर ट्रक लेकर भागने लगा मोटरसाइकिल ट्रक में फंसने के कारण वह लगभग 150 मीटर दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग गया वहां पर जा कर देखा तो उसमें दो महिलाएं व बच्चे बैठे मिले  नाम पता पूछने पर एक महिला ने अपना नाम शांति बताया तथा ट्रक चालक को अपना पति बताते हुए उसका नाम अरविंद सिंह  निवासी ग्राम अककेलपुर थाना सांडी जिला हरदोई बताया तथा यह भी बताया की हम लोग परिवार के साथ कानपुर जा रहे थे थाना संडीला की पुलिस ने धारा 307 व  427 में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरु कर दी है।