ट्रक व ट्रेलर की टक्कर, ट्रक में भीषण आग लगने से ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत

लखनऊ- लखनऊ के विभूतिखंड के रोहतास अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रक में आग लग गई और जिसमें ड्राइवर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।


ट्रक राजस्थान के अलवर से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए निकला था । ड्राइवर खालिद खान राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक धू-धूकर जलने लगा ।