हरदोई– मल्लावां कोतवाली इलाके से एक किशोरी को एक युवक द्वारा दिल्ली ले जाकर उसके साथ एक माह तक शारीरिक शोषण करने के बाद जब हालत गंभीर हो गयी तो उसे गांव के बाहर फेंक गया। इस मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर नही दर्ज की है।पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी आफिस पहुंची और मामले में कार्यवाई की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में कार्यवाही के आदेश मल्लावां पुलिस को दिए हैं।
मामला मल्लावां कोतवाली इलाके के एक गांव का है।एसपी विपिन कुमार मिश्रा के पास अपने पिता के कंधे के सहारे पहुंची किशोरी के आरोप गम्भीर है।किशोरी का आरोप है कि माधौगंज थाना क्षेत्र के अटवा अली मर्दनपुर निवासी धीरज उर्फ सोनू पुत्र रामकिशोर उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया जहां उसको उसने 1 माह तक रखा और उसका महीने भर शारीरिक शोषण किया।
किशोरी का आरोप है जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई धमकी दी गई जिससे वह डरी सहमी रही।किशोरी का आरोप है जब उसकी हालत बिगड़ी तो आरोपी युवक गांव के बाहर फेंका गया।किसी तरह वह अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।परिजन उसको लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी।पीड़िता के पिता का कहना है पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तब उसने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं की गई।अब वह एसपी के पास पहुंचा।एसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश मल्लावां कोतवाली पुलिस को दिए हैं।