लखनऊ- UP के DGP ओपी सिंह ने अपने 6 महीने का REPORT CARD मीडिया के सामने पेश किया है। डीजीपी ओपी सिंह के 6 महीने के Tenure में अपराध करने वाले 2067 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और 62 अपराधियों को पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मार दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पिछले 6 महीने में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। डीजीपी ओपी सिंह ने यूपी में Rape की घटनाओं में 6 प्रतिशत की कमी की बात कही है।
डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया के सामने आपराधिक घटनाओं में गिरावट के आंकड़े को लेकर कुछ विशेष बातें कही हैं । DGP के अनुसार यूपी में सख्त कानून व्यवस्था बनाने से डकैती की घटनाओं में 36 फीसदी तक की कमी आई है और लूट की घटनाओं में 19 प्रतिशत की कमी आई है लेकिन हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने ज्यादा कमी नहीं कर पाई है।
किन घटनाओं में कितनी कमी
1. रेप की घटनाओं में 6 प्रतिशत की कमी
2. डकैती की घटनाओं में 36 फीसदी की कमी
3. लूट की घटनाओं में 19 प्रतिशत की कमी
4. बलवा की वारदातों में 7 प्रतिशत की कमी
5. चोरी की वारदातों में 12 फीसदी की कमी
6. फिरौती के मामलों में 8 प्रतिशत की कमी
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आतंकी गतिविधियों से निबटने के लिए स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम बनायी जाएगी। इसके लिए एटीएस की कुल 9 स्पॉट टीमें गठित की जाएंगी। हर टीम में लगभग 58 कमांडो तैनात किए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद में टीम का गठन किया जाएगा। कमांडो को एसपीजी, बीएसएफ और आईटीबीपी के द्वारा ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी। इससे पहले डीजीपी ओपी सिंह ने एटीएस मुख्यालय पर स्पेशल पुलिस ऑपरेशन ट्रेंनिग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मुख्यालय में नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया।