कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट

माधौगंज(हरदोई)- शौच को गई महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किये जाने की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की। थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह गांव के बाहर शौच करने गयी थी उसी समय गांव के ही शम्भू व करुणाशंकर ने जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया । विरोध करने पर जाति सूचक गालियाँ दी । पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।