कछौना (हरदोई): संडीला-मल्लावां रोड पर ग्राम कहली के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों की मौके पर दर्दनाक मौत, दोनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचे, मृतकों की शिनाख्त नही।
सड़क दुर्घटना में मृतकों की हुई शिनाख्त
संडीला-मल्लावां रोड पर कहली गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों की शिनाख्त हो गई है। जिनमें से एक अवनीश कुमार (21वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र विक्रम सिंह और दूसरा उसका चचेरा भाई अंशुल कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी अब्दुल्लापुर, माधौगंज के हैं।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता