सड़क हादसा : कटियामऊ मोड़ पर ईको व सेंट्रो मे आमने-सामने की टक्कर

लखनऊ-हरदोई मार्ग पर कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत कटियामऊ मोड़ पर इको वाहन व सेंट्रो में आमने-सामने की टक्कर से दोनों वाहनों के लगभग 8 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बघौली लुकुवामऊ के दिहाड़ी मजदूर इको वाहन से दीपावली के त्यौहार में लखनऊ से घर रविवार को आ रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग पर कटियामऊ मोड़ पर हरदोई की तरफ से तेज गति से आ रही सैंट्रो कार यूपी 32 DQ 3405 के चालक गलत दिशा से आकर ईको वाहन यूपी 30 Q 3151 को टक्कर मार दी, जिसमें मजदूर व सेंट्रो कार चालक घायल हो गए।

स्थानीय लोग की सूचना पर कोतवाली कछौना पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मजदूर आकाश पुत्र देवी प्रसाद उम्र 19 वर्ष, आशीष पुत्र देवी प्रसाद उम्र 20 वर्ष, रोहित पुत्र ननके उम्र 18 वर्ष, अजीत पुत्र बेचेलाल उम्र 18 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र गज्जू उम्र 19 वर्ष, ललुआमऊ थाना बघौली व ड्राइवर बबलू पुत्र जहूर अहमद उम्र 45 वर्ष निवासी बाबा खेड़ा थाना बघौली घायल हो गए। इको में अमन शुक्ला पुत्र योगेंद्र कौशलपुरी हरदोई व सेंट्रो कार चालक हिमांशु पुत्र बिजनौर गुप्ता निवासी आशियाना लखनऊ की हालत गंभीर होने पर डॉ शक्ति भूषण ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। सेंट्रो कार चालक बरजर कंपनी में कार्यरत हैं। अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में चल रहा है।

पुलिस टीम व एंबुलेंस की तत्परता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कानूनव्यवस्था के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आमजनमानस के लिए सराहनीय है। जहाँ हम सभी अपना त्यौहार परिवार साथ मना रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मी व एंबुलेंस व डॉक्टर परिवार से दूर अपना फर्ज निभा रहे हैं।