मिशन मोदी अगेन पीएम के अंतर्गत किये फल वितरण

गजरौला- आज मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर गजरोला के सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किये । इसके उपरान्त अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया ओर कहा कि वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे जीवन के लिये बहुत ही उपयोगी है। यह समय भारतवर्ष के लिए बदलाव का समय है बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे रह गए तो आर्थिक उन्नति का कोई महत्व नहीं रहेगा।

आज से 100 साल पहले गांधीजी द्वारा देखे गये स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का सकल्प माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने उठाया हैं। हम सभी देश के जिम्मेदार नागरिको का यह कर्तव्य बनता हैं की हम अपने प्रधानमन्त्री के स्वच्छ भारत अभियान के सहयोगी बनने और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के इस सपने को सन 2020 में 2 अक्टूबर 150 व़ी जयंती पर स्वच्छ भारत का नक्शा समर्पित करे। मिशन मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा की जब तक किसी कार्य में या फिर किसी मिशन में जनता का सहयोग न हो तो वो कार्य या फिर मिशन पूरा नहीं हो सकता।

स्वच्छता अभियान के इस सपने को साकार करने के लिए हमे घर-घर शौचालय बनाने भर पर्याप्त नही हैं हमारी जिम्मेदारी बनती है की हम समाज में एक नई सोच विकसित करे जो स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाए। घर में बने शौचालयों का उपयोग करे और सरकार के प्रयास को सार्थक बनाए। इसी क्रम में वृक्षो कि उपयोगिता पर श्री अग्रवाल जी ने बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिये बहुत ही अच्छा है। अपने जीवन में प्रत्येक इंसान को वृक्षारोपण जरुर करना चाहिए। हमारा समाज का प्रत्येक व्यक्ति जानता है की पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिसके बिना पृथ्वी पर जीवित प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है।

इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ओर उनके सहयोगियो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यकर्ताओं में जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र नागर, जिला महामंत्री श्री ठा.संजय सिंह, जिला मंत्री श्री लाखन सिंह, विनय राय, टेकचंद प्रधान , नीशीत अग्रवाल, शरद कुमार , अजय कुमार सब्बू खान फैसल खान , पदम सिंह, आदित्य जैन , मनोज चौहान नत्थू नेता जी कमल सिंह आदि उपस्तिथ रहे।