रविवार, दिनांक 12 अगस्त, 2018 को लखनऊ में “उठो युवा फाउंडेशन” ने गरीब बच्चों तक आज़ादी की सौगात पहुंचाई | उठो युवा फाउंडेशन के द्वारा भारत देश की आजादी के 71 वें वर्षगांठ के अवसर पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को कॉपी, पेंसिल, किताबें और टॉफी बांटा गया | सामजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह उपक्रम संस्था द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में उठो युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित कुमार, दीपक साहू, राकेश, तरुण सिंह, आमिर हुसैन अमित मिश्रा, राजू कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित रहे | संस्था के अध्यक्ष ने आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं में देशभक्ति और सामजिक सद्भाव का प्रसार करते रहने की बात कही | कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:00 बजे खड़कपुर में सेक्टर 14 मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर, लखनऊ में आयोजित किया गया।
