निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

रामू बाजपेयी
================================

पाली(हरदोई)-रविवार को पाली नगर के शंकर लाल विद्यालय में सीतापुर आँख अस्पताल की तरफ से एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों की आंखों का निःशुल्क परीक्षण किया गया तथा ऑपेरशन बाले लोगो को अस्पताल की तरफ से सीतापुर ले जाकर उनका ऑपेरशन किआ जाएगा।

सीतापुर से आये डॉ जैदी ने बताया कि ये कार्यक्रम पाँच जिलों में चलाया जा रहा है जिसमे हम आँख से सम्बंधित जाँच व आपरेशन निःशुल्क करते है।

इस अवसर पर आशुतोष अवस्थी, संतोष दीक्षित, कुलदीप त्रिवेदी, पवन अवस्थी आदि के साथ साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।