बिजली करंट से शिक्षामित्र की मौत, परिजनों और ससुरालीजनों के बीच हुई झड़प 

हरदोई– घर में पानी पीने के लिए टुल्लू पंप के पास जैसे ही  शिक्षामित्र पहुंचा।वैसे ही वह बिजली के करंट की चपेट में आकर गिरकर जख्मी हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के लिए मौके पर पहुंची।लेकिन उसी समय मृतक के ससुरालीजन व उसके परिजनों के बीच झड़प शुरू हो गई।शहर कोतवाल के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।उसके बाद पंचनामा भर गया।
           हरपालपुर थाना के बड़इयन पुरवा निवासी आदर्श  अपने गांव के पड़ोस में मदइयन खुर्द में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह आदर्श घर में पानी पीने के लिए टुल्लू पंप के पास पहुंचा। उसी समय बिजली करंट की चपेट में आकर गिर गया। जिससे गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
         घटना की सूचना पाकर आदर्श की पत्नी शबनम अपने पिता उमेश चंद्र निवासी इंदरगढ़ थाना कन्नौज से अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची।पत्नी शबनम ने अपने ससुर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।हांलाकि मृतक के पिता बिजली करंट की चपेट में आने की बात कह रहे हैं।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। इस बात की जानकारी पाकर शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी मौके पर पहुंचे।दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शबनम के 1 वर्ष की पुत्री है।उमेश के मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री की करीब ढाई वर्ष पहले शादी की थी।पत्नी घटना के एक  दिन पहले मायके चली गई थी।पत्नी का यह भी आरोप है कि उसके ससुर ने उसे पीटा था। जिससे वह अपने मायके चली गई थी।उस समय उसे धमकी भी दी थी। कि उसके पति की हत्या कर देगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर न मिलने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।