हरदोई – शहर के दुलीचंद चौराहा के पास ई रिक्शा से गिरकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले परिचय पत्र से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर शव का पंचनामा भर आ गया।
लोनार थाना के बावन निवासी सत्तार सोमवार को दवा लेने के लिए घर से हरदोई जाने की बात कह कर निकला था।लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचा। परिजनों को जानकारी हुई की दवा लेने के बाद सत्तार शहर में ई रिक्शा पर बैठ कर अपनी बुआ मेहरून पत्नी आशिक के यहां जा रहा था। इसी बीच रेलवे गंज में दुलीचंद चौराहे के पास अचानक रिक्शा से गिर गया।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे गंज चौकी इंचार्ज जावेद अहमद के मुताबिक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।