बिजली के करंट की चपेट में आने से बुझा घर का चिराग

कछौना, हरदोई : विद्युत उपकेन्द्र कछौना के अंतर्गत ग्रामसभा गढ़ी कमालपुर के ग्राम गढ़ी में फर्राटा पंखा में उतर आए करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मृत्यु हो गई । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

जानकारी के मुताबिक रविवार को गढ़ी निवासी अमित का डेढ़ वर्षीय पुत्र खेल-खेल में फर्राटा वाला पंखा की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। अमित कुमार का यह इकलौता पुत्र था। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अवर अभियंता राजेश कुमार गौतम ने बताया बरसात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अच्छी क्वालिटी व कंपनी का प्रयोग करना चाहिए तथा फर्राटा पंखा उपयोग करने से बचें। विशेष सावधानी से इसका प्रयोग करें छोटी सी असावधानी के कारण बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती है।