बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कंप

                 कछौना (हरदोई) – कोतवाली कछौना के अंतर्गत कस्बा कछौना स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार रात अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया l सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई l
                  मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की मध्यरात्रि कस्बा कछौना के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक में सुरक्षा के लिए लगा सायरन अचानक बजने लगा l सायरन की आवाज से हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई l जिसमें में से किसी ने सायरन बजने की सूचना पुलिस को दी l बैंक में किसी अनहोनी की आशंका के चलते सूचना मिलते ही आनन-फानन में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक बिल्डिंग के आसपास जांच पड़ताल की पर कुछ नहीं मिला l पुलिस ने घटना की सूचना के लिए बैंक मैनेजर के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया पर उनका फोन नहीं उठा जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर घटना की सूचना दी l प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा के मद्देनजर दो होमगार्डों को बैंक के बाहर तैनात कर दिया l मिली जानकारी के अनुसार देर रात 2:00 बजे सायरन स्वतःबंद हो गया।इस संदर्भ में मंगलवार सुबह बैंक खुलने पर जब बैंक के शाखा प्रबंधक वी सी तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से तकनीकी खराबी के चलते फायर सायरन स्वतः बजने लगता है जिसके लिए इंजीनियर को फोन कर दिया गया है l