पारिवारिक कलह में युवक ने दी जान लगाई फांसी

              मल्लावां (हरदोई)- पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आम के पेड से लटक कर आत्म हत्या कर ली है।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
               कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगा निवासी(43) सन्तोष मिश्रा ने पारिवारिक कलह के चलते मंगलवार की सुबह दस बजे अपने बाग मे जाकर गमछे से लटक कर आत्म हत्या कर ली ।जानकारी होने पर परिजनो मे कोहराम मच गया।परिजनो ने पुलिस को सूचना कर शव को पेड से उतार कर घर ले गये।जिसके बाद पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेज दिया है।वही परिजनो ने बताया कि मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।