मनचले आशिक़ की कचहरी परिसर में महिला ने की पिटाई

कहीं से महिला की बेटी का पा गया था नम्बर, बेटी की परेशानी समझ माँ ने फोन परखुद की बात और सिखाया सबब 

         हरदोई- एक युवती ने उसके साथ अश्लील हरकत करने वाले छिनले की कचहरी में सरेराह पिटाई कर दी। युवती के शोर मचाने पर उसे लोगों ने पकड़ा और पीटने लगे। यह मनचला पिछले कई दिनों से महिला से उसकी बेटी समझकर फोन करते हुए महिला से न सिर्फ भद्दे कमेंट्स कर रहा था बल्कि मिलने की बात भी कह रहा था। हालांकि महिला के पांव पकड़कर मनचले ने पीछा तो छुटा लिया लेकिन तब तक उसकी पिटाई हो चुकी थी।
         मामला हरदोई कचहरी का है। यहां एक महिला ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। दरअसल शहर कोतवाली इलाके की रहने वाली महिला की बेटी का नम्बर सण्डीला के रहने वाले एक युवक के हाथ लग गया। युवक ने जब उसको फोन किया और उससे बात की तो युवती ने फोन अपनी माँ को पकड़ा दिया । जिसके बाद युवक उससे इश्क लड़ाने के लिए आतुर हो गया। हालांकि महिला ने कई बार समझाया लेकिन युवक नहीं माना और महिला से मिलने की बात कही।
         आखिर महिला ने मनचले आशिक को बुलाकर ठीक करने की सोची और युवक को कचहरी में बुलाया। सिर पर इश्क के भूत को सवार कर सण्डीला से युवक हरदोई कचहरी पहुंच गया। जब महिला को युवक ने सामने देखा तो उसका इश्क का भूत उतर गया। महिला को अपनी माँ के जैसी देख वह हवा हो गया लेकिन तब तक महिला ने उसको पीट दिया। महिला से गलती की माफी मांगते हुए युवक ने कई बार पांव भी पकड़े जिसके बाद वकीलों आदि के कहने पर युवक को महिला ने जाने दिया।