हरदलमऊ में बुखार से तीन की मौत, एक सैकड़ा से अधिक लोगो को आ रहा है बुखार

178 मरीजों का किया गया परीक्षण 14 का लिया गया नमूना, बेहन्दर सीएचसी के भटौली में हो चुकी है 10 मौतें

            हरदोई- सण्डीला तहसील इलाके के कई गांव में बुखार का कहर है।सण्डीला सीएचसी और कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदलमऊ में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 178 मरीजों का परीक्षण कर 14 की स्लाइड बनाई है।कासिमपुर थाना क्षेत्र के ही बिठौली में 24 घंटे पहले से 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि क्षेत्र के कई गांवमें बुखार का कहर है।
             हरदलमऊ में अचानक तीन मौतों से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैम्प लगाकर दवाये वितरित की और जांच हेतु स्लाइड बनवाई है, बिभाग मौतों का कारण स्पष्ट नही बता पा रहा है, वही कुदौरी गांव में भी बुखार से काफी संख्या में लोग पीड़ित है।सण्डीला ब्लॉक के हरदलमऊ गांव में गुरुवार की रात बीमार चल रहे कालीचरण पुत्र बेनी 65 वर्ष, जगन्नाथ पुत्र फकीर 65 वर्ष व देवी प्रसाद पुत्र कालिका 70 की मौत हो गयी।परिजनों के अनुसार सभी को तेज बुखार आ रहा था और तीन से चार दिनों के बाद मौत हो गयी।अचानक तीन मौतों की सूचना पाकर सीएचसी सण्डीला की टीम गांव पहुची और प्राथमिक स्कूल में कैम्प लगाकर 178 मरीजो को दवाये वितरित की तथा 14 मरीजो के ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाकर जांच हेतु भेजी गयी है।
               कुदौरी गांव में बुखार से सैकड़ों लोग पीड़ित है।सीएचसी की टीम ने गांव कैम्प लगाकर मे 124 मरीजो को दवाये वितरित की और 87 मरीजो के ब्लड सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।कुदौरी,सिकरोरी,सनई,लूमामऊ,दिबियापुर गांव में भी सैकङो लोग बुखार से पीड़ित है।कासिमपुर इलाके में दस मौतों से कोहराम मचा है और स्वास्थ्य विभाग महज सामान्य बीमारी बता रहा है।एक साथ इतनी मौतें किसी के गले नही उतर रही लेकिन ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर है।