- कोतवाली देहात के नयागांव दोस्त के बुलाने पर पहुंचा था छात्र
- दो बाइकों पर सवार पांच हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम
दो दिन पहले दोस्त से सांप्रदायिक भावना को लेकर बहस हुई जिस से खफा दोस्त ने जान से मारने की धमकी दे दी। दूसरे दिन साथी को फोन पर नया गांव के लिए बुलाया।जहां पर पांच अन्य हमलावरों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार निवासी आशीष पांडे (23) पुत्र रामदास मलिहामऊ में स्थित हरि शंकर लाल डिग्री कॉलेज से एल एल बी का छात्र है। परिजनों के मुताबिक 2 दिन पहले आशीष और उसके दोस्त मोमिना बाद निवासी आफाक से सांप्रदायिक भावना को लेकर बहस हुई थी।जिसमें आफाक ने आशीष को जान से मारने की धमकी दे दी थी।उसके बाद दोनों दोस्त अपने अपने घर चले गए थे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को आप अपने आशीष को फोन करके कोतवाली देहात के नया गांव को बुलाया।जहां पर आशीष पहुंचा तभी दो बाइक पर सवार पांच लोग मौके पर आए और आशीष के गोली मार दी।गोली आशीष के एक हाथ में लगी। जिससे जख्मी होकर गिर गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वही हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।देहात कोतवाली के कोतवाल के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।