कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर बच्चे की मौत, पानी पीते समय अचानक ढह गई दीवार

हरदोई- टड़ियावां थाना क्षेत्र के गाँव अरवा गजाधरपुर निवासी गौरव पांडे का सात वर्षीय बेटा अनुभव पांडे शुक्रवार दोपहर बाद घर के अन्दर नल पर पानी पी रहा था। अचानक उसी समय पास की कच्ची दीवार ढह गई। जिसके मलवे में बच्चा दब गया। परिजनों ने जबतक मलवे से उसे निकाला उसने दम तोड़ दिया। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नम्बर पर था। जो गाँव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, हलका प्रभारी इंतजार हुसैन एवं कानूनगो संजय तिवारी ने गांव पहुँचकर घटना का जायजा लिया। परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।