कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की 

हरदोई- बेहदर थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक वृद्ध किसान नें कर्जे से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान पर तीन लाख रुपये का कर्ज था जो उसने केकेसी पर ले रक्खा था।
बेहदर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव रसूलपुर ब्रह्ममनान निवासी माया प्रकाश तिवारी  44 पुत्र जोतेंद्र तिवारी ने बीती रात में फ़ासी  लगातार आत्म हत्या कर ली। म्रतक के भतीजे आकाश तिवारी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मेरे चाचा का केसीसी तीन लाख रुपये का बैंक ऑफ इंडिया की शाहपुर की शाखा में बना हुआ था। जिसका लोन माफ नहीं हुआ था वह इसी के कारण कई दिनों से परेशान थे। गुरुवार रात खाना खाकर रोज की तरह बाहर वाले कमरे में लेट गए।सुबह जब वह देर तक नहीं जगे तो उनकी पत्नी रचना ने खिडकी से देखा तो वह फांसी के  फंदे पर लटके हुए थे यह देख वह चीखी तो आस पास के लोग आ गए और दरवाजा किसी तरह खोल उन्हें फांसी से उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।