दान की पुस्तकों से गरीब परिवार के पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा :- पुलकित खरे

             जयपुरिया स्कूल लखनऊ रोड के प्रचार्य विनोद तिवारी एवं शिक्षक गौशिया ने स्कूल के बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में 425 पुस्तकें जिलाधिकारी पुलकित खरे को प्रदान की। जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों से कहा कि इन पुस्तकों से कस्तूरबा गाँधी विद्यालय की गरीब छात्राओं एवं ग्रामीण स्तर पर रहने वाले गरीब परिवार के पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा और वह इसके लिए पुस्तकें दान वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं संस्थाओं को दुआयें देगें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।