उप जिलाधिकारी सदर ओम प्रकाश ने अवगत कराया है कि तहसील सदर के राजस्व ग्राम साखिन, रामापुर रहोलिया, सेमरौली, बरौली, जमुनिया, अहिरोरी, कुआंमऊ, बरूआर, उतरा, फुकहा, गोंडाराव, कोढ़वा, खाड़ाखेड़ा, रमुआपुर, काशीपुर, म्योनी, भड़ायल, कराही, उदयपुर, बन्नई, काईमऊ, खटेली व भदैंचा में स्थित तालाबों का 10 वर्षीय पट्टा आवंटन ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी मछुआ समुदाय के व्यक्ति को किया जायेगा तथा हरियावां, सकरा, रमुआपुर, खेरिया, मोदीपुर, भड़ायल, पूराबहादुर, अहरापुर, भुड़िया, देवरियां व भदैचा में स्थित तालाबों का आवंटन तहसील सदर परिसर में 06 अक्टूबर 2018 को अपरान्ह 02.00 बजे से आयोजित शिविर में मछुआ समुदाय की पंजीकृत सहकारी समिति को किया जायेगा। उन्होने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति एवं समितियां निर्धारित तिथि पर समय से तालाब आवंटन शिविर में भाग लेना सुनिश्चित करें।
Related Articles
गाजा पट्टी के शिविर में आग लगने से 21 लोगों की मौत
November 18, 2022
0
कैम्प लगाकर कराये बिजली कनेक्शन
April 29, 2018
0
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
January 9, 2018
0