कछौना हरदोई- बुधवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में नव आगंतुक कोतवाल जावेद अहमद ने कहा कि इस बैठक का उदेश्य यह है कि पुलिस और पब्लिक का सामंजस्य बराबर बना रहे इसलिए यह बैठक आयोजित की गई । पीस कमेटी की बैठक में बोलते हुए कोतवाल ने कहा क्षेत्र में कहीं भी अवैध कच्ची शराब का व्यापार किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा । यदि किसी गाँव मे अवैध कच्ची शराब बन रही है तो तत्काल सूचना दें । गांव में चल रही सुरक्षा समितियों को मजबूत किया जाएगा । उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए वह 24 घंटा आप लोगों की सेवा में सदैव तत्पर हैं । छोटी घटनाओं में त्वरित कार्यवाही करना हर पीडित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है ।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोन्हारा ग्राम के प्रधान कृष्ण कांत सिंह उर्फ गुड्डू ने गांव में घूम रहे आवारा जानवरों की समस्या रखी । इस पर कोतवाल ने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या है लेकिन गांव में एक मीटिंग कर किसानों से अपील की जाएगी कि वह अपने अपने जानवरों को बांध ले जिससे किसी की भी फसल नुकसान ना हो । इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रति कलौली राम शंकर सिंह, प्रधान ज्ञानपुर कौशल दीक्षित, भानपुर प्रधान उस्मान, हथोड़ा प्रधान सदीक, कुकुही प्रधान पुत्र निर्भय राजवंशी समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।