जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि जनपद के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हाई स्कूल/इण्टरमीडिएट/ स्नातक/ परास्नातक/तकनीकी योग्यताधारी अभ्यार्थी भाग ले सकते है। उन्होने बताया है कि निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन आॅनलाइन www.sewayojan.nic.in पर कर सकते है। शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी समस्त मूल प्रमाणपत्र एवं स्व0 प्रमाणित एक सेट बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित हो। अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।
Related Articles
युवाओं को रोजगार देने में अव्वल रही प्रदेश सरकार
June 16, 2022
0
रोजगार-मेला का आयोजन 7 अक्टूबर को – मीता गुप्ता
October 5, 2021
0
रोजगार मेले में 47 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
March 20, 2023
0