हरदोई- हरपालपुर से जिला अस्पताल से रेफर की गयी दर्द से तड़प रही रोती विलखती एक गरीब प्रसूता को असहाय देखकर डायल हंड्रेड के पुलिसकर्मियों ने मानवता की नई मिसाल पेश करते हुए सीएचसी में भर्ती कराया । गम्भीर होने पर विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से उसे पुनः जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
अरवल थाना क्षेत्र के आलमपुर मडैया गांव निवासी जवाहर की पत्नी सुमन 30 को गर्भवती महिला को प्रसव के लिए मंगलवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। महिला को अधिक रक्त पास होने से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।महिला को खून नहीं मिल पाया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका पति उसे घर वापस ले जा रहा था। तभी कस्बे में सराफा बाजार के सामने दर्द से रोती विलखती महिला को देख कर लोगों की भीड़ लग गयी।तभी उधर से गुजर रहे हंड्रेड डायल बाइक यूपी 32 डी जी 3273 पर तैनात सिपाहियों वीरेंद्र कुमार व होमगार्ड अवनीश कुमार नेजब वहां पर लोगों की भीड़ जमा देखी।जानकारी पर हंड्रेड डायल के पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाते हुए महिला को पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसे मृत पुत्र को जन्म दिया पर महिला की जान बच गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कराया। कसुता के पति ने बताया कि जिला अस्पताल में उसे तीन यूनिट ब्लड चढने को बताया गया। खून उपलब्ध न होने से वह वापस घर आ रहा था।तभी डायल हंड्रेड पर तैनात सिपाही वीरेंद्र कुमार ने महिला को एक यूनिट खून अपना देने की बात कही। देर रात भाजपा विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी के हस्तक्षेप के बाद उसे पुनः जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।