चार साल से मौत को दावत दे रही गांव की टूटी पुलिया

गांव की टूटी पुलिया लगभग चार साल से मौत को दावत दे रही है लेकिन यहां बड़े बड़े नेता आँख मूंद कर निकल जाते हैं । किसी को किसानों और राहगीरों की तकलीफ़े दिखायी नहीं दे रही हैं ।

गांव का सफाईकर्मी ग्रमीणों से अभद्र व्यवहार करता है   सफाई के लिए कहा जाए तो उसे लिखित आदेश चाहिए । किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि गांव के प्रधान व सेक्रेटरी मिल कर अपात्रों को पात्र बना रहे हैं । आलम यह है कि आवास व शौचालय में कमीशन खाया जा रहा है । चकरोड बन्द पड़े है लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी किसानों के हक़ के लिए उसका दर्द जानने की कोशिश नहीं कर रहा है ।

जिला अध्यक्ष हरदोई वीर प्रकाश वीरू सिंह ने कहा कि अधिकारी कागजों पर सफाई अभियान चला रहे हैैं । गरीबों को आवास नहीं मिल रहे । गरीब किसान झोपड़ी में जीवन जी रहा है और अपात्रों को प्रधान व सेेक्रेटरी पात्र बनाकर मोटा माल खा रहे हैं । राशन के नाम गरीबों से बदसलूकी हो रही है । ग्रामीणों के यूनिट काट कर उनका पेट काटने का काम यह जिम्मेदार कर रहे हैं ।

किसान नेताओ ने पंचायत में कहा कि इन सभी समस्याओं का निराकरण समय रहते नहीं हुआ तो अंजाम बुरा होगा । देश का अन्नदाता अगर तड़पा तो गदर होगा ।  किसानों पर किसी का राज नहीं है । जिस प्रकार किसान धरती का सीना चीर कर फसल पैदा कर सकता है अगर आवश्यकता पड़ी तो घूसखोर अधिकारी व नेताओं की छाती पर चढ़ कर अपना हक लेना भी यह किसान जानते है ।

पंचायत में हजारो की संख्या में किसान माताएं, बहनें व किसान भाई अपनी लिखित शिकायतों के साथ पहुँचे । साथ ही पिहानी ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह रिंकू ,राजीव सिंह, भोगपाल सिंह, सीतापुर संघटन मंत्री संजीव शुक्ला,भोले सिंह मदरांवा, अमरपाल सिंह सरोरा, विष्णु सिंह, राजेश्वर सिंह, कार्यक्रम आयोजक आलोक पांडे, शिवम पांडे, आदि लोग मौजूद रहे ।