आधार नामांकन वाले प्राइवेट केंद्रों का संचालन हुआ बंद

कछौना (हरदोई): वर्तमान समय में आधार कार्ड मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। समाज कल्याण द्वारा संचालित पेंशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपभोक्ताओं को रसोई गैस, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के लाभार्थी, बैंक में खाता खुलवाना आदि कई महत्वपूर्ण सेवा में आधार कार्ड की नितांत आवश्यकता होती है लेकिन प्राइवेट स्थानों पर एजेंसियों की आधार केंद्र की सुविधा बंद करा दी गई।

वर्तमान शासनादेश के अनुसार सरकारी प्रतिष्ठानों में आधार कार्ड केंद्र संचालित होंगे लेकिन विकासखंड कछौना में निर्धारित स्थान बैंक ऑफ इंडिया शाखा कछौना व डाकखाना कछौना में आधार कार्ड केंद्र अभी तक संचालित नहीं है जिससे लाभार्थी दर-दर भटक रहे हैं। आमजन समस्या को ध्यानगत रखते हुए जय हिंद जय भारत मंच ने सोमवार को जिलाधिकारी महोदय से कछौना में शीघ्र आधार कार्ड केंद्र चालू कराने की मांग की जिस पर उन्होंने तत्काल अपर जिला अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी निर्धारित स्थानों पर आधार कार्ड केंद्र को चालू करें जो केंद्र चालू नहीं है उनके सुपरवाइजर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें।


रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता