जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति व फिल्म प्रामोशन एण्ड फेसेलिटेशन कमेटी एवं दूरदर्शन टीवी चैनलो की निगरानी समिति की बैठक विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा ने बताया है कि पत्रकारो से सम्बन्धित उत्पीड़न को कोई भी मामला प्रकाश में नही आया है। यदि प्रकाश में आये तो उसे समिति से समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़ ने विभागो से मिलने वाले विज्ञापनो का मुद्दा उठाते हुए बताया कि सूचना विभाग द्वारा समस्त विभागो के विज्ञापन प्राप्त होने चाहिए। इस पर सहायक निदेशक सूचना ने बताया कि विभागो द्वारा जारी होने वाले विज्ञापनो को निदेशक द्वारा जारी किया जाता है।
फिल्म प्रमोशन एण्ड फेसेलिटेशन कमेंटी के की बैठक में अन्जाना ब्राडकास्टर्स के निदेशक राकेश कुमार के द्वारा लघु फिल्मे बनाये जाने के लिए प्रार्थना पत्र समिति से समक्ष रखा है। जिनकी सूटिंग के लिए हरदोई शहर में विभिन्न स्थलों पर 23 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2018 का समय निर्धारित किया गया है। इस पर समिति ने सहमति देते हुए सूटिंग करने की अनुमति प्रदान की है। बैठक में वाणिज्य कर अधिकारी इन्द्रभान वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रो0 अखिलेश बाजपेयी, सेवानिवृत्त प्राचार्य सी0एस0एन0 डिग्री कालेज नरेश चन्द्र शुक्ल, प्रधानाचार्या आर्य कन्या डिग्री कालेज, अपर जिला सूचना जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार, सीओ सिटी विजय राना, पत्रकार अतुल कपूर, अरूण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।