हरदोई- बीमार माँ के इलाज के बदले के लिए उसकी 15 वर्षीय बेटी से युवक के द्वारा जबरिया निकाह करने और फिर शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मना करने पर युवक द्वारा उसको तलाक देकर घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी माँ के साथ एसपी आलोक प्रियदर्शी के पास पहुंची और कार्यवाई की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में जांच के आदेश जारी किए है।
एसपी के पास बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र से आई एक युवती ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी मां 28 सितंबर 18 को बीमार हो गयी और बीमारी के चलते काफी हालत खराब हो गयी थी। इलाज के लिए पैसा न होने पर उसने पड़ोस में रहने वाले नकीम ने इलाज के लिये पैसे मांगे थे। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसको पैसे देने पर एक शर्त रखी कि उस बीमार माँ की 15 वर्षीय बेटी से वो निकाह करेगा। महिला का आरोप है कि इसके बाद नकीम ने मौके का फायदा उठाकर उसकी 15 वर्षीय बेटी से जबरन उसने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर निक़ाह कर लिया।
एसपी को महिला व उसकी पुत्री ने बताया कि जबरिया किये गए निकाह के बाद आरोपी युवक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। आरोप है कि इस बात का विरोध जब पीड़िता ने किया तो उसने उसको न सिर्फ तलाक देकर घर से निकाल दिया बल्कि उसको जान से मारने की धमकी दे डाली।आरोप है कि वह लोग कोतवाली गयी लेकिन आरोपी की पकड़ अधिक होने के कारण उस पर कोई कार्यवाही नही हुई। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र सौपकर पूरी घटना बतायी और पीड़िता ने एसपी से न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए है जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।