गन्ने का फायदा उठाकर बाइक छोड़ भाग निकले बदमाश

-पाली थाना क्षेत्र की रुपापुर पुलिस चौकी के इंचार्ज ने कटरा बिल्हौर हाइवे से दो बाइक सवार संदिग्ध अपराधियों का किया था पीछा
-बेहटा गाँव के पास अपने को पुलिस से घिरता देख बिना नम्बर की बाइक और हवाई चप्पल छोड़ कर गन्ने के खेतो का फायदा उठाते हुए भाग निकले अपराधी पुलिस ने बाइक ली कब्जे में जांच की शुरू
पाली(हरदोई)।चौकी इंचार्ज द्वारा पीछा किये जा रहे बाइक सवार बदमाश गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर बाइक व चप्पल छोड़कर भाग निकले।हालांकि पुलिस ने काफी देर तक गन्ने के खेतों की खाक छानी लेकिन कोई सफलता नही मिली।पुलिस ने बिना नम्बर की बाइक व चप्पल कब्जे में ली है।
     पाली थाना क्षेत्र की रुपापुर पुलिस चौकी के इंचार्ज देवेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो शातिर अपराधी क्षेत्र में है और कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कटरा बिल्हौर हाइवे से दो बाइक सवार संदिग्ध अपराधियों का पीछा करना शुरू किया और उनको रोकने की कोशिश की गई लेकिन बदमाश नही रुके।
      पुलिस के द्वारा पीछा करते देख बाइक सवार थाना क्षेत्र के बेहटा गाँव के पास अपने को पुलिस से घिरता देख बिना नम्बर की लाल रंग की बाइक और हवाई चप्पल छोड़ कर गन्ने के खेतो का फायदा उठाते हुए भाग निकले।हालाकि पाली पुलिस और यूपी 100 पुलिस दर्जनो ग्रामीणो के द्वारा घंटो खेतो की खाक छानने के बाद भी पुलिस के हाथ सफलता हाथ नही लगी उसको सिर्फ बाइक और चप्पलो से ही संन्तोष करना पड़ा जिसके जांच की बात कही जा रही है।