जगन्नाथ शुक्ल…✍ (इलाहाबाद)
निरा झूठ को सच बताया न जाये;
काँच से पर्वत को डराया न जाये।
ख़ुद के दामन का दाग़ धोने को ;
दूसरों के अरमां डुबोया न जाये।
हठ को उम्मीद का पौधा बताकर;
विवादों का उपवन उगाया न जाये।
आये थे बाँटने रौशन-ए-चराग़ को;
अब अँधेरे को गले लगाया न जाये।
ख़ुद का कहा करने की नहीं क़ुव्वत;
अच्छा है फ़क़त शोर मचाया न जाये।
झूठ इतना कि ठूँठ भी शरमा जाये;
दिखावे को भी गरदन झुकाया न जाये।